Browsing: मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (27 दिसंबर, 2022 को) हैदराबाद में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में केशव मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी के छात्रों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने स्थानीय स्वाधीनता सेनानियों के योगदान को प्रदर्शित करने वाले ‘हैदराबाद लिबरेशन मूवमेंट’ पर एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से आज (16 दिसंबर, 2022) भारतीय सांख्यिकी सेवा के प्रोबेशनरों ने आज राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार, राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार और राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने इस अवसर पर ‘ईवी-यात्रा पोर्टल’ का भी शुभारंभ किया। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा निकटतम सार्वजनिक ईवी चार्जर के लिए इन-व्हीकल नेविगेशन की सुविधा के लिए ‘ईवी-यात्रा पोर्टल’ विकसित किया गया है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 10 दिसंबर, 2022 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित मानवाधिकार दिवस समारोह में उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाई। राष्ट्रपति ने इस समारोह को संबोधित भी किया।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (16 नवंबर, 2022) भोपाल में महिला स्वयं सहायता समूहों के एक सम्मेलन में भाग लिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कल (15 नवंबर, 2022) भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थान, झारखंड के उलिहातु गांव का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति धनखड़ ने गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस पर देशवासियों को बधाई दी है।
राष्ट्रपति ने कहा, “गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के अवसर पर देश तथा विदेश में रह रहे सभी देशवासियों और विशेष रूप से सिख भाइयों एवं बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मिजोरम की अपनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को आइजोल में भारतीय जनसंचार संस्थान (उत्तर-पूर्व) के स्थायी उत्तर-पूर्वी परिसर का उद्घाटन किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मिजोरम की अपनी यात्रा पर वर्चुअल माध्यम के जरिए मिजोरम विश्वविद्यालय में स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) उत्तर पूर्वी परिसर का उद्घाटन किया। आईआईएमसी, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है।
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (13 अक्टूबर, 2022) आईआईटी गुवाहाटी में उच्च शक्ति वाले माइक्रोवेव घटकों के डिजाइन और विकास के लिए सुपरकंप्यूटर सुविधा परम-कामरूप और प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने धुबरी में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का भी उद्घाटन किया।