Browsing: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में लॉन्च किए गए ईओएस-06 उपग्रह से प्राप्त तस्वीरें शेयर कीं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की दुनिया में हो रही यह प्रगति चक्रवातों की बेहतर भविष्यवाणी करने और तटीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में भी मदद करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मेरी तुलना रावण से करने के लिए सिखाया गया. प्रधानमंत्री मोदी मध्य गुजरात के पंचमहल जिले के कलोल तालुका में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, यहां दूसरे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परम पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीएसएफ स्थापना दिवस के अवसर पर बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने भारत की रक्षा करने में और अत्यंत परिश्रम के साथ देश की सेवा करने में, बीएसएफ बल के उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड को भी रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 30 नवंबर को मणिपुर के संगई महोत्सव को वीडियो संदेश से संबोधित किया। राज्य में सबसे भव्य त्योहार के रूप में जाना जाने वाला मणिपुर संगई महोत्सव मणिपुर को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने में मदद करता है। इस उत्सव का नाम राजकीय पशु, संगई के नाम पर रखा गया है, बारहसिंगे की तरह दिखाई देने वाला यह हिरण केवल मणिपुर में पाया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को अहमदाबाद शहर में करीब पचास किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. अहमदाबाद में गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान होगा. पहले चरण के चुनाव के तहत सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 89 सीटों पर गुरुवार को मतदान हो रहा है जबकि अहमदाबाद शहर की 16 सीटों समेत बाकी की 93 सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सर्वोच्च न्यायालय में संविधान दिवस समारोह में सम्मिलित हुये और उपस्थितजनों को सम्बोधित किया। वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकार किये जाने के उपलक्ष्य में 2015 से संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय संविधान के निर्माताओं को श्रद्धांजलि दी और उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लचित बोरफुकन की 400वीं जयंती के साल भर चलने वाले समारोह के समापन समारोह में संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ‘लचित बोरफुकन – असम्स हीरो हू हाल्टेड द मुगल्स’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को वीडियो संदेश के माध्यम से गोवा सरकार के रोजगार मेले को संबोधित किया।