Browsing: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को तमिलनाडु के डिंडीगुल में गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दीक्षांत समारोह में 2018-19 और 2019-20 बैच के 2300 से अधिक छात्रों ने डिग्री प्राप्त की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने विजेताओं को स्वर्ण पदक और योग्य उम्मीदवारों को मानद पुरस्कार प्रदान किए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु स्थित केम्पेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान हवाई अड्डे के अधिकारियों से भी बातचीत की, जहां उन्हें टर्मिनल-2 बिल्डिंग के मॉडल के संबंध जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने वहां स्थित अनुभव केंद्र की सुविधा का भी निरीक्षण किया और हवाई अड्डे के टर्निमल-2 के भीतरी रास्ते का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां टर्मिनल-2 के बारे में एक लघु फिल्म भी देखी।

देश में आज से 5वीं वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है. आज दक्षिण भारत को पहली वंदे भारत ट्रेन का गिफ्ट मिल गया है. शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने केएसआर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है.

विजय संकल्प रैली हमीरपुर में बुधवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन से सबसे पहले उन्होंने “देकर सौगातों का अम्बार, देवभूमि का किया कल्याण, ऐसे कर्मयोगी मोदी जी को नमन, बारम्बार प्रणाम” कहा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 और 12 नवंबर, 2022 को कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दौरा करेंगे। 11 नवंबर को सुबह करीब 9:45 बजे प्रधानमंत्री विधान सौध, बेंगलुरु में महर्षि वाल्मीकि और संत कवि श्री कनक दास की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

भारत में अगले साल होने वाले G-20 सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगो लॉन्च किया। लोगो के साथ एक टैगलाइन भी दी है, जिसमें लिखा है ‘भारत 2023 India’। इसके साथ ही पीएम ने Website भी लॉन्च की। बता दें कि आजादी के बाद पहली बार भारत में G-20 समिट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए काशी को सांस्कृतिक नगरी के तौर पर चुना गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कविता को आत्मा की अभिव्यक्ति व दिल से निकली आवाज बताते हुए कहा कि जिसका दिल साफ होगा मन में दया होगी, पीड़ा होगी, वही कविता लिख सकता है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। वह 95 साल के हो गए हैं। इस मौके पर आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को उनके घर गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली में गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के समारोह में सम्मिलित हुये और अरदास की। प्रधानमंत्री का स्वागत शॉल, सरोपा और तलवार भेंट करके किया गया।

प्रधानमंत्री 8 नवंबर 2022 को शाम साढ़े चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत की जी20 की अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण करेंगे।