Browsing: मोदी

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ग्लोबल क्लीन एनर्जी एक्शन फोरम की बैठक भारत को विश्‍व के सामने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का दृष्टिकोण प्रस्‍तुत करने का अवसर प्रदान करेगी।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को हैदराबाद में आयोजित सेवा कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विभिन्न उपकरण और सरकारी स्कूलों व सामुदायिक हॉस्टल्स को सफ़ाई मशीनें प्रदान कीं। कार्यक्रम में केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विज्ञान भवन में राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (एनएलपी) का शुभारंभ किया।

विश्वकर्मा जंयती के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार कौशल दीक्षांत समारोह में 50 लाख छात्रों को संबोधित किया। एक कौशल दीक्षांत समारोह जिसका उद्देश्य न केवल पूर्णतया कौशल से जुड़े इकोसिस्टम में छात्रों का मनोबल बढ़ाना है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए भी प्रेरित करना है।

सांसद विनोद सोनकर( सांसद-कौशाम्बी, लोकसभा संसदीय आचार समिति के सभापति व त्रिपुरा के ) ने पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर कौशाम्बी में किया 5 ओपीडी ‘मोदी वैन’ का शुभारंभ।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, आज यानी शनिवार , 17 सितंबर को पीएम 72 वर्ष के हो गए. आज दिन भर उनके लिए एक व्यस्त कार्यक्रम है क्योंकि आज विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है. आप चाहें तो आप भी पीएम मोदी को हैप्पी बर्थडे कह सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में बने विशेष बाड़े में नामीबिया से हवाई मार्ग से लाए गए चीतों को छोड़ा, इसके बाद उन्होंने खुद अपने कैमरे से कुछ तस्वीरें भी क्लिक कीं.बताते चलें कि भारत में इस जानवर के विलुप्त होने के 70 सालों के बाद चीते लाए गए हैं.

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 72वें जन्मदिन की बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि उनके जन्मदिन पर बेरोजगारी दिवस मनाया जा रहा है इसलिए उन्हें युवाओं को रोजगार देने के लिए पिटारा खोलकर अगले दो वर्ष में देश के युवकों को बड़े स्तर पर रोजगार देना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अमृत काल के दौरान कौशल और कर्तव्य की भावना राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

संस्कृति मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट किये गये प्रतिष्ठित और स्मरणीय स्मृति-चिह्नों की चौथी ई-नीलामी का आयोजन कर रहा है, जो 17 सितंबर, 2022 से शुरू होकर दो अक्टूबर, 2022 को समाप्त होगी।