Browsing: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के बीच आज टेलीफोन पर गर्मजोशी से सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने बहुआयामी भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग की समीक्षा की और सैन्य सहयोग को और मजबूत करने के लिए परस्पर प्रतिबद्धता दोहराई।

पूर्वी एशियाई देशों के साथ सामरिक साझेदारी को बढ़ावा देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 05 से 07 सितंबर, 2022 तक मंगोलिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। रक्षा मंत्री की आगामी यात्रा मंगोलिया की किसी भारतीय रक्षा मंत्री की अब तक की प्रथम यात्रा होगी और यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सामरिक साझेदारी को मजबूत बनाएगी।

पूर्वी एशियाई देशों के साथ सामरिक साझेदारी को बढ़ावा देते हुए रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 05 से 07 सितंबर, 2022 तक मंगोलिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। रक्षा मंत्री की आगामी यात्रा मंगोलिया की किसी भारतीय रक्षा मंत्री की अब तक की प्रथम यात्रा होगी और यह  दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सामरिक साझेदारी को मजबूत बनाएगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भारतीय वायुसेना के एक प्रमुख रडार स्टेशन का दौरा किया, जहां उन्होंने एकीकृत एयर कमान और नियंत्रण प्रणाली (आईएसीसीएस) की कार्यप‍द्धति की जानकारी ली। यह प्रणाली नेटवर्क केंद्रीयता की दिशा में भारतीय वायुसेना के मार्च की रीढ है और संचालन की एक प्रमुख प्रवर्तक है। इस प्रणाली की क्षमताएं अपने उपयोगकर्ताओं को एक बढ़ी हुई स्थितिजन्य जागरूकता प्रदान करती हैं जो भारतीय वायु सेना के सेंसर-टू-शूटर लूप को कम करती है।

रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए एवं ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डीपीएसयू) द्वारा आयात को कम करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 780 लाइन रिप्लेसमेंट/इकाइयों (एलआरयू)/उप-प्रणालियों/कलपुर्जों की तीसरी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) को मंजूरी दी है जिनको एक समय सीमा के बाद केवल घरेलू उद्योग से ही खरीदा जाएगा। इन आइटम्स का विवरण सृजन पोर्टल (www.srijandefence.gov.in) पर उपलब्ध है। सूची में दर्शाई गई समय-सीमा के बाद ही उन्हें भारतीय उद्योग से खरीदा जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार 26 अगस्त को नई दिल्ली में तंजानिया की रक्षा एवं राष्ट्रीय सेवा मंत्री डॉ. स्टरगोमेना लॉरेंस टैक्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। बैठक के दौरान द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और रक्षा औद्योगिक सहयोग से संबंधित अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। दोनों मंत्रियों ने मौजूदा आपसी सैन्य गतिविधियों की समीक्षा की और रक्षा उद्योग सहयोग पर ध्यान देने के साथ सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानि 26 अगस्त को नई दिल्ली में तंजानिया की रक्षा और राष्ट्रीय सेवा मंत्री डॉ. स्टरगोमेना लॉरेंस टैक्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, प्रसिद्ध वैज्ञानिक समीर वी कामत को गुरुवार को रक्षा अनुसंधान और विकास सचिव और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कामत को 60 वर्ष की आयु तक या अगले आदेश जारी होने तक इस पद पर नियुक्त किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ताशकंद, उज्बेकिस्तान पहुंचे।रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, बैठकों के दौरान तीनों देशों के साथ रक्षा सहयोग के पूरे आयामों की समीक्षा की गई और उनमें पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के विस्तार के तरीकों की पहचान करने पर जोर दिया गया।