Browsing: राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
सीएसआईआर की लोकप्रिय विज्ञान पत्रिका “विज्ञान प्रगति” ने एक नया इतिहास रच दिया है। इस पत्रिका को राष्ट्रीय राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (प्रथम स्थान) प्राप्त हुआ है और यह पुरस्कार पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम, सूरत में 14-15 सितंबर 2022 के दौरान आयोजित दूसरे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में प्रदान किया गया। राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसे लगभग 9000 दर्शकों ने देखा।
भारत सरकार, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा सूरत में 14 सितंबर 2022 को आयोजित हिंदी दिवस समारोह के दौरान वर्ष 2021-22 के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की । एनएमडीसी लिमिटेड को “ग” क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की श्रेणी में राजभाषा कीर्ति-तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 1 सितंबर। दीनदयाल पोर्ट ट्रस्ट ने लगातार दूसरी बार वर्ष 2020-21 के लिए सर्वोच्च “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (‘ख’ क्षेत्र में तृतीय…