Browsing: राज्यों

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की भयावह स्थिति के मद्देनजर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मुख्य सचिवों से कहा है कि वे इस विषय पर चर्चा के लिए उसके समक्ष 10 नवंबर को उपस्थिति हों।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यों के गृह मंत्रियों के ‘चिंतन शिविर’ को संबोधित किया।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा के सूरजकुंड में दो दिवसीय चिंतन शिविर को संबोधित किया। दो दिवसीय चिंतन शिविर में राज्यों के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और संघशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासक भाग ले रहे हैं।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 27 और 28 अक्टूबर, 2022 को हरियाणा के सूरजकुंड में राज्यों के ‘गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर’ की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 28 अक्टूबर, 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चिंतन शिविर को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अक्टूबर 2022 को सुबह करीब साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर को संबोधित करेंगे। यह चिंतन शिविर 27 और 28 अक्टूबर, 2022 को हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित किया जा रहा है।

दिवाली की रात साइक्लोन सितरंग के तूफान की चपेट में आने से बांग्लादेश में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। आफादा मंत्रालय के प्रवक्ता निखिल सरकार के हवाले से बताया कि बरगुना, नारेल, सिराजगंज और द्वीपीय जिले भोला से मौतों की सूचना मिली है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा के सूरजकुंड में 27-28 अक्टूबर को सभी राज्यों के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर बुलाया है। गृहमंत्री अमित शाह ने इसके लिए सभी राज्यों के गृह मंत्रियों को आमंत्रित किया है। इस बैठक के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया है। देश में आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय हरियाणा के सूरजकुंड में 27-28 अक्टूबर को 2 दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रहा है।

देश में जल्द ही आपको सड़कों के इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. राज्यों के जो राजमार्ग हैं वो जल्द ही 4 और 6 लेन वाले आकार के किए जा सकते हैं. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार एक ऐसी योजना लाने की सोच रही है जिसमें राज्यों के राजमार्गों के विस्तार का जिम्मा लिया जाएगा.

केन्द्रीय उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज गुवाहाटी में आयोजित पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) की 70वीं पूर्ण बैठक को संबोधित किया। आठ पूर्वोत्तर राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने इस क्षेत्र की प्रगति और विकास के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला।

मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है जिसके मुताबिक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान सहित देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. शनिवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के ऊपर बने लो प्रेशर की वजह से लगातार चौथे दिन भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है.