Browsing: राष्ट्रपति
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक सुश्री क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने 9 सितंबर, शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज वर्चुअल रूप में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान लांच किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को उच्च प्राथमिकता देना तथा इस अभियान को जन-आंदोलन बनाना सभी नागरिकों का कर्तव्य है, क्योंकि टीबी हमारे देश में अन्य सभी संक्रामक बीमारियों से सबसे अधिक मृत्यु का कारण है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्या के राष्ट्रपति चुने जाने पर महामहिम विलियम एस रुतो को बधाई दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओणम पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।एक संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा, “ओणम के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों, विशेषकर केरल के भाइयों और बहनों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 45 अत्यंत प्रतिभाशाली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 प्रदान किये। देशभर से चुने गये इन शिक्षकों को आज शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।
नीदरलैंड की महामहिम रानी मैक्सिमा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से 29 अगस्त सोमवार को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।राष्ट्रपति ने रानी मैक्सिमा का स्वागत किया तथा भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के बारे में चर्चा की। बैठक के दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपति की अप्रैल, 2022 में नीदरलैंड की राजकीय यात्रा को याद किया गया।
प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे नंदकुमार जी एवं सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे जी ने माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की एवं उन्हें लोकमंथन 2022 – असम के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया।
जस्टिस उदय उमेश ललित ने आज भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के जज मौजूद रहे. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर आसीन होने वाले 49वें व्यक्ति जस्टिस ललित का का कार्यकाल 8 नवंबर तक होगा.
सभ्यता अध्ययन केंद्र, जन जातीयकार्य मंत्रालय, भारत सरकार और वनवासी कल्याण आश्रम के संयुक्त आयोजन दो दिवसीय संगोष्ठी के दूसरे दिन 7 अगस्त 2022 को संगोष्ठी की मुख्य अतिथि थी जन जातीयकार्य राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सरुता। मंच पर विराजमान थे डॉ. लक्ष्मण सिंह मरकम उपसचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय मध्यप्रदेश और श्री रविशंकर निदेशक सभ्यता अध्ययन केंद्र।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में इक्वाडोर, सोमालिया, जर्मनी और सूरीनाम के राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किये। निम्नलिखित राजदूतों ने अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किये:
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.