Browsing: राष्‍ट्रीय खेल 2022

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल 2022 में भाग लेने वाले सभी एथलीटों को शुभकामनाएं दी हैं और पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। राष्ट्रीय खेल 2022 की शानदार सफलता के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि एथलीटों द्वारा खेल अवसंरचना की व्यापक रूप से सराहना की गई है और खेलों को; पुनर्चक्रण पर जागरूकता बढ़ाने, प्लास्टिक कचरे को कम करने और स्वच्छता को बढ़ाने सहित सतत विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए याद किया जाएगा।

राष्‍ट्रीय खेल 2022 में कल अंडर-20 कुश्‍ती प्रतियोगिता के महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में अंतिम पंघाल ने स्‍वर्ण पदक जीता। हरियाणा से संबद्ध अंतिम पंघाल ने अगस्‍त में अंडर-20 विश्‍व कुश्‍ती प्रतियोगिता जीतकर पहली भारतीय महिला बनने का गौरव प्राप्त किया था।