Browsing: राहुल गांधी
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक के बेल्लारी में हादसे का शिकार हो गई है. कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल 4 कार्यकर्ता करंट का शिकार हो गए हैं. सभी को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य के साथ अपने परिवार के जुड़ाव को याद करते हुए कर्नाटक के लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने की कोशिश की.
खड़गे के भाग्य से कैसे छींका टूटा
केरल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रेस कांफ्रेस में राहुल गांधी ने कहा कि मेरी सलाह है कि जो कोई भी कांग्रेस का अध्यक्ष बने उसे यह याद रखना चाहिए कि वह एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा. यह एक ऐसा स्थान जो भारत के एक विशेष दृष्टिकोण को परिभाषित करती है. कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है बल्कि यह एक वैचारिक पद है.
कांग्रेस में नए अध्यक्ष के नामों को लेकर सियासी अटकलें तेज हैं। इसी बीच पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा- राहुल गांधी नामांकन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा पर रहेंगे और वे दिल्ली नहीं जाएंगे। राहुल गांधी पोस्टल बेलेट से अपना वोट दर्ज करेंगे।
क्या ममता का करिश्मा फीका पड़ रहा है?
कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए एक तस्वीर के कारण बीजेपी भड़की हुई नजर आ रही है। जी हां कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आरएसएस की ड्रेस में आग लगी पैंट की एक तस्वीर शेयर की है।
तमिलनाडु में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेस कर बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. कन्याकुमारी में उन्होंने कहा कि देश के सभी संस्थान अब भाजपा के नियंत्रण में हैं और उनका विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. हम अब एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं. अब यह लड़ाई भारतीय राज्यों की संरचना और विपक्ष के बीच है. उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति और संगठन की अपनी विचारधारा होती है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में आज सुबह कई वरिष्ठ नेताओं के साथ ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की विधिवत शुरुआत की. पार्टी इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बता रही है तथा इससे संगठन को संजीवनी मिलने की उम्मीद कर रही है. राहुल गांधी ने यहां ‘विवेकानंद पॉलिटेक्निक’ से 118 अन्य “भारत यात्रियों ” और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की.
गुस्ताखी माफ़ हरियाणा: पप्पू की छवि से निकल कर एक फाइटर के रूप में उभर रहे है राहुल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुलाकात की. कुमार की इस मुलाकात के सियासी मायने साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करना लगाए जा रहे हैं. दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और JDU नेता संजय झा भी मौजूद थे.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.