Browsing: रॉयल सऊदी सशस्त्र बलों
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 16 फरवरी। रॉयल सऊदी सशस्त्र बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अल-मुतायर एक ऐतिहासिक और युगांतरकारी यात्रा के तहत 14 फरवरी 2022 को भारत पहुंचे। यह किसी सेवारत शाही सऊदी सशस्त्र बलों के कमांडर की पहली भारत यात्रा है और दोनों देशों के बीच गहन द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का प्रतीक है। इससे पहले भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने दिसंबर 2020 में एक ऐतिहासिक यात्रा के तहत सऊदी अरब का दौरा किया था और यह किसी भारतीय सेना प्रमुख द्वारा सऊदी अरब की पहली यात्रा थी। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करना है। भारतीय सेना के थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे ने 15 फरवरी 2022 को साउथ ब्लॉक में लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अल-मुतायर का स्वागत किया, जहां उन्हें सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने महत्वपूर्ण द्विपक्षीय चर्चा के लिए सेनाध्यक्ष से मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा पहलुओं पर जानकारी दी गई। भारत और सऊदी अरब के बीच आपसी संबंध आर्थिक समृद्धि में साझा हितों, आतंकवाद के संकट को समाप्त करने तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के कारण बढ़े हैं। रक्षा कूटनीति समग्र संबंधों के प्रमुख सिद्धांतों में से एक है। लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अल-मुतायर 16 फरवरी 2022…
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.