Browsing: विकास
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (12 अक्टूबर, 2022) को नरसिंहगढ़, अगरतला में त्रिपुरा राज्य न्यायिक अकादमी का उद्घाटन किया और त्रिपुरा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भरूच (गुजरात) के आमोद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने जंबूसर में बल्क ड्रग पार्क, दहेज में डीप सी पाइपलाइन परियोजना, अंकलेश्वर और पनोली में हवाई अड्डे के पहले चरण और बहुस्तरीय औद्योगिक शेड के विकास की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने कई परियोजनाओं को देश को समर्पित किया जो गुजरात में रसायन क्षेत्र को बढ़ावा देंगी।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सभी हितधारकों-‘विश्वकर्मा; सड़क अवसंरचना के विकास से जुड़े लोग-से आग्रह किया कि वे देश में पारितंत्र संरक्षण, प्रौद्योगिकी, नवाचार, सुरक्षा और गुणवत्ता युक्त सडकों के निर्माण के साथ देश में तेजी से एकीकृत और स्थायी अवसंरचना के विकास को सुनिश्चित करें।
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जो अब इस वर्ष लाखों पर्यटकों की यात्रा तथा लोगों के कल्याण के लिए जम्मू और कश्मीर में विभिन्न क्षेत्रों में हजारों करोड़ रुपये की निवेश प्रक्रियाओं की शुरुआत से स्पष्ट होता है।
केंद्रीय विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पूर्ववर्ती जम्मू- कश्मीर कैडर से संबंधित आईएएस, आईपीएस और भारतीय वन सेवा के कुछ अधिकारियों के साथ लंच पर बातचीत की। ये अधिकारी वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में तैनात हैं।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार के किशनगंज में आज़ादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित‘सुंदर सुभूमि कार्यक्रम को संबोधित किया।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केदारनाथ और बद्रीनाथ में पुनर्निर्माण परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की और राज्य सरकार को यह जांचने का निर्देश दिया कि आध्यात्मिक पर्यटन के लिए दो हिमालयी मंदिरों के पास के क्षेत्रों को कैसे विकसित किया जा सकता है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरूवार को उधमपुर, कठुआ, डोडा को पिछले आठ वर्षों में मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान देश के सबसे विकसित लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक बताया और कहा कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र के दूरदराज इलाकों तक विकास पहुंचा है, जो पिछली सरकारों के दौरान उपेक्षित रह गया था।
केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, वाणिज्य एवं उद्योग और कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत में सभी मौजूदा प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण और मानचित्रण किया जाना चाहिए ताकि परीक्षण सुविधाओं का बेहतर उपयोग किया जा सके।
आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजापारा महेन्द्रभाई, आयुष मंत्रालय में सचिव राजेश कोटेचा, आयुष संस्थानों/केन्द्रीय परिषदों के कुलपति, निदेशकों और महानिदेशकों की अध्यक्षता में आयुष राष्ट्रीय परिषदों और राष्ट्रीय संस्थानों की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा के लिए एक बैठक हुई।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.