Browsing: विधानसभा
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती कल सुबह आठ बजे शुरू होगी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों में छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी वोटों की गिनती कल होगी। उत्तर प्रदेश में रामपुर और खतौली, राजस्थान में सरदार शहर, बिहार में कुढ़नी, ओडिशा में पद्मपुर और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुआ था।
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में राज्य के 14 जिलों की 93 सीट पर आज सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ. अहमदाबाद, वडोदरा एवं गांधीनगर सहित 14 जिलों के इन 93 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं.
गुजरात में राजनीतिक दलों के जोरदार प्रचार अभियान के बाद गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू होगी जो शाम पांच बजे तक चलेगी. भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच होड़ मची हुई है.
आम आदमी पार्टी के अब्दासा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार वसंत खेतानी ने विधानसभा चुनाव से नाम वापस ले लिया है और भाजपा में शामिल हो गए हैं. घोषणा करते हुए वसंत खेतानी की एक वीडियो क्लिप सामने आई है. रविवार की शाम वसंत खेतानी अचानक गायब हो गए, जिसके बाद अफवाहें शुरू हुईं कि उनका अपहरण कर लिया गया है या राजनीतिक दबाव में अंडरग्राउंड हो गए हैं.
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात पुलिस और निगरानी टीम अब तक 10.49 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त कर चुकी हैं, जबकि 91,000 से अधिक लोगों को एहतियातन हिरासत में रखा गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए 12 और बागियों को निलंबित कर दिया. इन सभी ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में निर्दलीय या कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया था. पाटिल ने 20 नवंबर को इसी तरह के कारणों से पार्टी के सात नेताओं को निलंबित कर दिया था.
गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में BJP द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद एक मौजूदा विधायक और चार पूर्व विधायकों समेत पार्टी के छह नेताओं ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया. पहले चरण में 89 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कल (गुरुवार) नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था.
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 39 उम्मीदवारों की दो सूची जारी की। इसमें वडगाम निर्वाचन क्षेत्र से जिग्नेश मेवाणी को मैदान में उतारा गया। पार्टी ने पांचवीं सूची में रमेश मेर के स्थान पर बोटाद से मनहर पटेल सहित छह उम्मीदवार थे.
कांग्रेस पार्टी ने रविवार शाम को एक नई सूची जारी की, जिसमें आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 33 उम्मीदवारों के नाम हैं। 33 उम्मीदवारों में से 22 विधायक हैं। सूची में प्रमुख नामों में विपक्ष के नेता सुखराम राठवा हैं, जो जेतपुर (एसटी सीट) से चुनाव लड़ेंगे, जीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान विधायक अमित चावड़ा (अंकलाव सीट), शैलेश परमार, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता (दानिलिमदा सीट) का नाम भी सूची में है।
झारखंड विधानसभा ने राज्य में थर्ड और फोर्थ ग्रेड की शत प्रतिशत सरकारी नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने वाली डोमिसाइल पॉलिसी और ओबीसी आरक्षण को 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी करने से संबंधित दो महत्वपूर्ण विधेयक शुक्रवार को पारित कर दिया है.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.