Browsing: विशेष अभियान 2.0
विशेष अभियान 2.0 के भाग के रूप में, खान मंत्रालय ने अपनी क्षेत्रीय संरचनाओं के साथ नवंबर 2022 से अगस्त 2023 तक अपनी गतिविधियां जारी रखीं।
केंद्रीय संचार ब्यूरो मुख्यालय में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 2.0 के तहत हुई प्रगति की समीक्षा श्री अपूर्व चन्द्रा, सचिव (सूचना और प्रसारण) ने 27 अक्टूबर 2022 को सूचना भवन में की।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 की स्थिति और प्रगति के बारे में एक अपडेट दिया गया। यह अभियान 2 अक्टूबर को शुरू किया गया था और इसका समापन 31 अक्टूबर को होगा।
केंद्रीय इस्पात एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ बुधवार को नई दिल्ली में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निगमित कार्यालय का दौरा किया। अपने भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने कार्यालय भवन के विभिन्न तलों पर स्थित विभिन्न संभागों तथा अनुभागों में स्वच्छता की प्रगति की समीक्षा की।
रक्षा मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पर विशेष अभियान 2.0 की प्रगति की निगरानी के अंतर्गत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिनांक 4 अक्टूबर को नई दिल्ली में साउथ ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने रक्षा मंत्रालय और स्वच्छता कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और परिसर को साफ-सुथरा रखने में उनके सराहनीय प्रयासों के लिए स्वच्छता वीरों को सम्मानित किया।
महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर डीडीआरएंडडी के सचिव तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत, महानिदेशकों, निदेशकों और डीआरडीओ मुख्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आज नई दिल्ली के डीआरडीओ भवन के सेंट्रल फोयर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। डीआरडीओ द्वारा आज लंबित मामलों के निपटान और स्वच्छता अभियान के लिए भी एक विशेष अभियान आरंभ किया गया।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 की शुरुआत की है, जिसमें प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी कार्यालय), सरदार पटेल भवन,नई दिल्ली में अनुपयोगी हो चुकी सभी प्रकार की सामग्री (स्क्रैप) के निपटान और सरकार में रुके हुए कार्यों (पेंडेंसी) को को कम करने सहित स्वच्छता पर ध्यान दिया गया।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने स्वच्छता और लंबित संदर्भों के निपटान के लिए विशेष अभियान 2.0 आरंभ किया। यह अभियान मंत्रालय और उसके अधीनस्थ कार्यालयों अर्थात एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल, आईआरसी और आईएएचई में चलाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर क्षेत्रीय (फील्ड)/ बाहरी कार्यालयों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए विशेष अभियान 2.0 के कार्यक्षेत्र और आदेशों का विस्तार किया गया है : डॉ. जितेंद्र सिंह
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने गांधी जयंती पर आरंभ किया विशेष अभियान 2.0