Browsing: विश्व

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत के व्यापार समुदाय से आग्रह किया है कि वह भारत में बने उत्पादों को प्रधानता दे। वे हैदराबाद में ऑल इंडिया वैश्य फेडरेशन (एआईवाईएफ) को सम्बोधित कर रहे थे।केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत के व्यापार समुदाय से आग्रह किया है कि वह भारत में बने उत्पादों को प्रधानता दे। वे हैदराबाद में ऑल इंडिया वैश्य फेडरेशन (एआईवाईएफ) को सम्बोधित कर रहे थे।

भारत,नेपाल, मॉरिशस के अलावा अब ब्रिटेन भी उस लिस्ट में शामिल हो गया है जहां देश के नेतृत्व का बागडोर किसी हिंदू और भारतीय राजनेता के हाथ में है। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री अब ऋषि सुनक बनाए गए है। भारत और दुनियाभर में बसे भारतीयों के लिए ये एक गौरव का पल है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना- एक राष्ट्र एक उर्वरक’ का भी शुभारंभ किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बेंगलुरु में हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड के एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। राष्‍ट्रपति ने हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड में दक्षिणी क्षेत्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत विश्व में क्रायोजेनिक इंजन का स्वदेश में निर्माण करने वाला छठा देश बन गया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ग्लोबल क्लीन एनर्जी एक्शन फोरम की बैठक भारत को विश्‍व के सामने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का दृष्टिकोण प्रस्‍तुत करने का अवसर प्रदान करेगी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश के छोटे किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि खेती-किसानी की चुनौतियों को कम किया जा सके और किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही, भारत कृषि क्षेत्र में दुनिया में नंबर वन बनने की यात्रा पर चल रहा है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) का स्वामीनारायण मंदिर दुनिया भर में समाज की महान सेवा कर रहा है। वे लॉस एंजिल्स में स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन के बाद भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे।
लॉस एंजिल्स में स्वामीनारायण मंदिर परिसर की सुंदरता की प्रशंसा करते हुए

कोरोना महामारी को मात देकर भारत की अर्थव्यवस्था ने तेज गति से अपना विस्तार किया है। भारत अब ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। ब्रिटेन पांचवें पायदान से फिसलकर छठे नंबर पर पहुंच गया है। ब्रिटेन इस वक्त जीवन-यापन की लागत बढ़ने की वजह से मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में उसका छठे नंबर पर फिसलना वहां कि सरकार के लिए बड़ा झटका है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अंतर्गत, 60 वर्षों से ज्यादा समय से उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) में एक साथ 4 नई सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी विशेष अतिथि थे।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि विश्व अब भारत को आर्थिक विकास के इंजन के रूप में देखता है। वह आज नई दिल्ली में व्यापारी उद्यमी सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।