Browsing: वीडियो

प्रशांत किशोर के दावे के बारे में पूछे जाने पर कि नीतीश कुमार ने उन्हें हाल ही में एक पद की पेशकश की, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वो झूठा है. नीतीश कुमार ने हंसते हुए कहा कि, “यह तो सरासर झूठ है. उन्हें जो कुछ भी बोलना है, बोलने दीजिए. हमें इससे कोई लेना-देना नहीं है. नीतीश ने बताया कि 4-5 साल पहले उन्होंने मुझे कांग्रेस के साथ विलय करने के लिए कहा था. वह भाजपा में गए हैं और उसके अनुसार काम कर रहे हैं…करने दीजिए.”

उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में शनिवार की सुबह हिमस्खलन हुआ है. राहत की बात यह है कि इससे केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है. इस खबर की जानकारी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दी है. घटना का एक वीडियो भी न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है, जिसमें हिमस्खलन का नजारा देखा जा सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रुकवाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक दो दिवसीय गुजरात दौरे के अंतिम दिन पीएम मोदी ने अहमदाबाद से गांधीनगर लौटते समय एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपने काफिले को रुकवाया.

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया स्वयंसेवकों द्वारा बनाया गया वीडियो, ‘कर्तव्य’ की भावना को दर्शाता है यह स्टोरी

नासा ने इतिहास बदल दिया है. पहली बार किसी प्लैनेटरी डिफेंस टेस्ट यानी डार्ट मिशन (Dart Mission) को सफलतापूर्वक पूरा किया है. इससे अब भविष्य में कभी भी धरती पर अगर किसी भी तरह के एस्टेरॉयड के टकराने की आशंका होती है, तो इस तकनीक से पृथ्वी को बचाया जा सकता है. हमारी पृथ्वी को अगर किसी से सबसे ज्यादा खतरा है तो वो है एस्टेरॉयड से. इसके बाद अगर कोई खतरा है, तो वो है जलवायु परिवर्तन या ग्लोबल वॉर्मिंग से.

सहारनपुर के स्टेडियम में खिलाड़ियों का खाना टॉयलेट में रखे जाने का मामला गर्माया हुआ है. इसका वीडियो सामने आने के बाद एक क्रीड़ा अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं मामले की जांच की जा रही है. सहारनपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के स्विमिंग पूल के पास खाना बनाने के बाद टॉयलेट में रखने का वीडियो वायरल हुआ है यह खाना कबड्डी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने आई 17 टीमों के 300 खिलाड़ियों और दो दर्जन ऑफिशियल के लिए बनाया गया था.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब नीति पर जारी सियासी घमासान ने आज नया मोड़ ले लिया है. जी हां यह सब बीजेपी के कारण हुआ। बीजेपी ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने आप की सारी पोल खोल दी है. बीजेपी ने इस वीडियों के माध्यम से आम आदमी पार्टी के काले कमाई को उजागर किया है.

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नशा मुक्‍त‍ि कार्यक्रम में ही शराब पीने की नसीहत दे दी। जी हां बलरामपुर में नशा मुक्‍त‍ि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेमसाय सिंह टेकाम लोगों को शराब पीने की टिप्स देते नजर आए कहा कि शराब पीने में आत्म-संयम होना चाहिए। शिक्षा मंत्री ने मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लिखा है कि ‘बैर बढ़ाते मस्जिद मन्दिर मेल कराती मधुशाला’लेकिन सब में नियंत्रण होना चाहिए।

रविवार का दिन और भारत-पाकिस्तान टी20 क्रिकेट मैच… इससे बेहतर संडे ट्रीट नहीं हो सकती. भारत और पाकिस्तान के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय से इस दिन का इंतजार था. आखिर रविवार शाम जब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया और बाबर आजम की पाकिस्तानी टीम के बीच भिड़ंत हुई तो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन और रोमांच मिला. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी तो भारतीय प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

नवाजुद्दीन स‍िद्दीकी अपनी अपकमिंग फिल्म हड्डी को लेकर खासे चर्चा में है. इसी बीच में जी स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म हड्डी से जुड़ा कमाल की लुक वायर हो रहा है. जी स्टूडियोज की ओर से इंस्टाग्राम पर इसका मोशल पोस्टर जारी हुआ है जिसे देखकर फैंस ने अपना सिर पकड़ लिया है.