Browsing: शुभारंभ
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान ’75 क्रिएटिव माइंड्स’ के लिए ’53 घंटे की चुनौती’ ‘फिल्म बाजार’ और ‘भारतीय पैनोरमा खंड’ जैसी प्रमुख पहलों का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी रोजगार मेले के तहत 22 नवंबर को प्रात: 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 71,000 नवनियुक्त आवेदकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर इन नवनियुक्त व्यक्तियों को संबोधित भी करेंगे।
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने डिजिटल शक्ति अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ किया है। यह अभियान, साइबर क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों को डिजिटल रूप से सशक्त और कुशल बनाने पर एक अखिल भारतीय परियोजना है।
हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के सातवें संस्करण की तैयारियां शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महोत्सव के आयोजन संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महोत्सव का शुभारंभ करेंगी।
नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने सोमवार को हुबली से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान का उद्घाटन किया। यह लड़ाई सप्ताह के सभी सातों दिन निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी।
इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल ‘वैली ऑफ वर्ड की शुरुआत राजपुर रोड स्थित मधुबन होटल में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने की। इस फेस्टिवल में 12 किताबें लांच की जाएंगी। 40 अलग-अलग सत्र में 100 से ज्यादा लेखक अपने किताबों पर चर्चा करेंगे मेले में पांच एग्जीबिशन भी लगाई गई है, जिसे देखने के लिए दून के साहित्य प्रेमी पहुंचे।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मुरैना में आयोजित तीन दिवसीय वृहद कृषि मेला, प्रदर्शनी व प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन भी हजारों किसानों ने इसका लाभ उठाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती पर वर्चुअल उद्बोधन देते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती पद्धति किसानों के लिए समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मुरैना में आयोजित 3 दिनी वृहद कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज भुवनेश्वर के जयदेव भवन में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें ओडिया भाषा में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की इंजीनियरिंग पुस्तकें; उड़िया भाषा में वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग (सीएसटीटी) द्वारा विकसित तकनीकी शब्दावली और ई-कुंभ (एकाधिक भारतीय भाषाओं में ज्ञान का प्रसार) पोर्टल शामिल हैं।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मुरैना में आयोजित तीन दिवसीय वृहद कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ 11 नवंबर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री नरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्षता करेंगे।