Browsing: शुभारंभ

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज दिल्ली के चांदनी चौक से स्वच्छ भारत 2022 के अंतर्गत पूरे भारत में मेगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम और खेल विभाग के सचिव श्री संजय कुमार तथा मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में देश में पहली बार हिंदी में MBBS के पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 14 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (एएफबीसीडब्ल्यूएफ) के लिए ‘मां भारती के सपूत’ (एमबीकेएस) वेबसाइट का शुभारंभ किया जाएगा।

केन्‍द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्‍ली में विश्‍व डोपिंग रोधी एजेंसी-वाडा की एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट संगोष्‍ठी-2022 का शुभारंभ किया। देश में इसका आयोजन पहली बार राष्‍ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी और राष्‍ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला ने मिलकर किया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज भारत में फ्लेक्सी-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एफएफवी-एसएचईवी) पर टोयोटा की अपनी तरह की पहली पायलट परियोजना का शुभारंभ किया, जो 100% पेट्रोल के साथ-साथ 20 से 100% मिश्रित इथेनॉल और विद्युत शक्ति पर चलेगी।

संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि दूरसंचार, डिजिटल इंडिया का द्वार है और बदलाव के दौर में आज मजबूत दूरसंचार क्षेत्र की जरूरत है।

एक नए तकनीकी युग की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। 5G तकनीक से निर्बाध कवरेज, उच्च डेटा दर, कम विलंबता और अत्यधिक विश्वसनीय संचार सुविधाऐं प्राप्त की जा सकेंगी।

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 1 अक्टूबर को पूरे देश में महीने भर चलने वाले ‘स्वच्छ भारत 2.0’ कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल की उपस्थिति में आयोजित एक समारोह में “जलदूत ऐप और जलदूत ऐप ई-ब्रोशर” को जारी किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को शाम 5:30 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (एनएलपी) का शुभारंभ करेंगे।

राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति की आवश्यकता महसूस की गई, क्योंकि भारत में अन्य विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में लॉजिस्टिक्स की लागत अधिक है।