Browsing: शुभारंभ
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर आज अगरतला में डेलॉइट व राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से शुरू की जा रही एक कौशल विकास पहल “हार्टलैंड त्रिपुरा” का शुभारंभ करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को शाम लगभग 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल्य विकास केन्द्रों का शुभारंभ करेंगे। ये केन्द्र महाराष्ट्र के 34 ग्रामीण जिलों में स्थापित किए जा रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज पटना में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप (2023-2028) का शुभारंभ किया।
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 29 सितंबर 2023 को “डिजिटल डीएआरपीजी” विषयवस्तु के तहत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) में विशेष अभियान 3.0 का शुभारंभ किया।
केंद्रीय आयुष और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज देश भर में 8 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के संबंध में एक महीने तक चलने वाले अभियान का अनावरण किया।
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला, राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के साथ शनिवार को तमिलनाडु के रामनाड जिले के थोंडी में सागर परिक्रमा चरण-IX का शुभारंभ करेंगे। दोनों केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति तमिलनाडु के आठ तटीय जिलों पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, कुड्डालोर, विलुप्पुरम, चेंगलपट्टू, चेन्नई और कराईकल तथा पुडुचेरी में कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 30 सितंबर और एक अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव और प्रौद्योगिकी तथा भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में युवा कार्यक्रम विभाग की वार्षिक क्षमता निर्माण योजना (एसीबीपी) और सक्रिय नागरिकता पाठ्यक्रम – ‘चेंजमेकर्स के रूप में युवा’ का शुभारंभ किया।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग मुख्यालय में सरकारी कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण योजना (सीबीपी) का शुभारंभ किया।
समग्र समाचार सेवा पणजी, 25 सितंबर। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 23 सितंबर 2023 को गोवा के पणजी में…