Browsing: शुरुआत
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने जन औषधि जन चेतना अभियान के समारोहों की शुरुआत करने के लिए आज नई दिल्ली में जन औषधि रथ को झंडी दिखा कर रवाना किया। इस कार्यक्रम ने देशभर में 5वें जन औषधि समारोह के लांच की शुरुआत की।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भारतीय प्रवासियों के लिए वैभव फैलोशिप योजना की शुरुआत की।
केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने वीरवार को हिमाचल दूरदर्शन की सप्ताह में 24 घंटे सेवाओं की शिमला के पीटरहॉफ से शुरुआत की।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (9 फरवरी, 2023) हरियाणा के गुरुग्राम में ब्रह्माकुमारी के ओम शांति रिट्रीट केंद्र में ‘मूल्य-निष्ठ समाज की नींव- महिलाएं’ की विषयवस्तु पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय जागरूकता अभियान ‘परिवार को सशक्त बनाना’ की शुरुआत की।
बांग्लादेश, मालदीव और अरुणाचल प्रदेश के सिविल सेवकों के लिए दो सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन आज मसूरी स्थित राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) में किया गया। इसमें बांग्लादेश (56वें बैच) के 39 प्रतिभागी, मालदीव (20वें बैच) के 26 प्रतिभागी और अरुणाचल प्रदेश के पहले क्षमता निर्माण कार्यक्रम में 22 प्रतिभागी शामिल हुए।
2 जनवरी, 2023 को 63वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर एनडीसी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसएस दहिया और इस पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों ने शहीद सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष (आईवाईएम)- 2023 के प्रस्ताव को प्रस्तुत किया था, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने स्वीकार कर लिया। भारत सरकार के लिए यह घोषणा आईवाईएम को मनाने में सबसे आगे रहने के लिए सहायक रही है।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया के नए डैशबोर्ड की शुरुआत की है। इसमें खेलो इंडिया स्कीम और खेलो इंडिया से जुड़े सभी आयोजनों के आंकड़े उपलब्ध रहेंगे। इस डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचना नवीनतम होगी और इसका उद्देश्य इस स्कीम से जुड़ी सभी सूचनाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने 20 अक्टूबर 2022 को शिक्षा के नींव चरण (फाउंडेशनल स्टेज) के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा और देश भर में ‘बालवाटिका 49 केंद्रीय विद्यालयों’ की पायलट परियोजना की शुरुआत की।
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने भारतीय मानकों को पाठ्यक्रम के अभिन्न अंग के रूप में शामिल करने के लिए देश के शीर्ष छह इंजीनियरिंग संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहल शिक्षाविदों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ बीआईएस के संस्थागत जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए की गई है।