Browsing: संग्राहकों

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में बालोद जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों के परिजनों तथा संग्राहक परिवार के अध्ययनरत विद्यार्थियों ने मुलाकात की। संग्राहक परिवार के सदस्यों ने राज्यपाल को अवगत कराया कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सहयोग के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं, जिसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप देने का भी प्रावधान हैं।