Browsing: सरकार की नज़र

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामण ने बहुपक्षीय संस्‍थानों की भूमिका और कर्ज के बढ़ते बोझ पर चिंता व्‍यक्‍त की है। आज नई दिल्‍ली में ‘कौटिल्‍य आर्थिक सम्‍मेलन-2023’ के उद्घाटन-सत्र को संबोधित करते हुए वित्‍तमंत्री ने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ, विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन और विश्‍व व्‍यापार संगठन जैसे बहुपक्षीय संस्‍थान आज अपेक्षित रूप से प्रभावी नहीं हैं।