Browsing: सामान्य जनजीवन

भारत मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी भारत में शीत लहर की स्थिति बृहस्‍पतिवार तक बनी रहेगी। आकाशवाणी से बातचीत में भारत मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्‍ली और देश के अन्‍य भागों में घने कोहरे की स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रहेगी।