Browsing: सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बाघ प्रिंट की अदभुत कला प्रकृति के बहुत नजदीक है। मांडू प्रवास के दौरान मुझे स्व-सहायता समूह की बहनों की बाघ प्रिंट से जुड़ी गतिविधियों को निकट से देखने-समझने का सौभाग्य मिला है। साथ ही मुझे प्राकृतिक रंगों और हाथ की कारीगरी के जादू से मनमोहक कलाकृति को उकेरती यह कला, प्रयोग कर सीखने को मिली है। स्व-सहायता समूह की बहनों और बाघ प्रिंट से जुड़े सभी कलाकारों को मेरी शुभकामनाएँ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी डॉ. संजीव बालियान ने सोमवार को शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री के मध्य राज्य में मत्स्य पालन एवं पशुपालन के क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अनेक लोग मत्स्य पालन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं।

आज सुबह भारी बारिश के बावजूद सीएम पुष्कर धामी ने तिलवाड़ा गेस्ट हाउस से आगे की सैर की. उन्होंने छाता लेकर पैदल चलते हुए स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों से बातचीत की. मुख्यमंत्री ने केदारनाथ हाईवे पर स्थित पुरी ढाबे में कार्यरत विजय पंवार से भी बातचीत की और ढाबा संचालक से जानकारी ली कि इस बार उनका कारोबार कैसा रहा, यात्रा कैसे चली. इससे आपको कितना लाभ हुआ.

समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया. वह 82 वर्ष के थे. सपा अध्यक्ष और मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली. अखिलेश ने ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे.’’ मुलायम सिंह यादव अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें दो अक्टूबर को ICU में ट्रांसफर कर दिया गया था और तब से वह वेंटिलेटर पर थे.

प्रशांत किशोर के दावे के बारे में पूछे जाने पर कि नीतीश कुमार ने उन्हें हाल ही में एक पद की पेशकश की, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वो झूठा है. नीतीश कुमार ने हंसते हुए कहा कि, “यह तो सरासर झूठ है. उन्हें जो कुछ भी बोलना है, बोलने दीजिए. हमें इससे कोई लेना-देना नहीं है. नीतीश ने बताया कि 4-5 साल पहले उन्होंने मुझे कांग्रेस के साथ विलय करने के लिए कहा था. वह भाजपा में गए हैं और उसके अनुसार काम कर रहे हैं…करने दीजिए.”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं. गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने मंगलवार को नवरात्रि और बुधवार को विजयदशमी बड़ी धूमधाम से मनाई. वहीं गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया. मौके पर मौजूद अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की सभी संस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों व समाज के अन्य वर्गों को आजादी के अमृतकाल में आजादी के किस्सों से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आजादी से जुड़े किस्से, कहानियां, चर्चा और इससे जुड़ी बातें होती रहनी चाहिए, ताकि हम आने वाली युवा पीढ़ी को बता सकें कि देश को आजादी कैसे मिली।

राजस्थान में गहलोत-पायलट के बीच तकरार जारी है। गहलोत किसी भी हाल में सचिन पायलट को सीएम की कुर्सी सौंपने के मूड में नहीं है। लेकिन पार्टी शीर्ष नेतृत्व पायलट के साथ खड़ी है। यही कारण है कि अब राजस्थान में गहलोत बनाम आलाकमान के बीच तकरार की स्थिति बन गई है।

अंकिता भंडारी निर्मम हत्याकांड के बाद जहां पूरे उत्तराखंड की जनता में बेहद आक्रोश दिखाई दे रहा है तो वहीँ मीडिया ने जिस तरीके से इस मामले को उठाया और सरकार भी इस मामले बेहद संजीदा दिखाई दे रही है। आज अंकिता भंडारी हत्याकांड से आहत होकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने प्रदेश में जहाँ कहीं भी राजस्व पुलिस की व्यवस्था चली आ रही है, को तत्काल समाप्त कर सामान्य पुलिस बल के थाने / चौकी स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर शीघ्र इस विषय पर आदेश जारी करने का आग्रह किय।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने एक शख्स के आरोप के हवाले से कहा है कि अयोध्या जिले में जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनाया गया है और अब मुख्‍यमंत्री जी बताएं कि ऐसे भूमाफिया पर वो कार्रवाई करेंगे या दिल्ली से विशेष दस्ता आएगा.