Browsing: सीएम

झारखंड में चल रहे सियासी घमासान के बीच गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। इस दौरान सीएम सोरेन ने राज्यपाल से चुनाव आयोग की सिफारिश की एक कॉपी उन्हें भी उपलब्ध कराने और जल्द से जल्द फैसला करने की अपील की है।

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत करते नजर आ रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि देश में गैर-भाजपाई सरकार बनने पर सभी पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा दिया जाएगा। बिहार में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस से लेकर अलग होकर नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ जाने का फैसला किया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को सेना के ‘अग्निपथ भर्ती’ अभियान को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया. सेना के क्षेत्रीय कार्यालय ने स्थानीय प्रशासन की ओर से सहयोग की कमी का हवाला देते हुए कहा था कि वह अपने मुख्यालय को भर्ती अभियान ‘स्थगित’ करने का सुझाव देगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है.

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को यह जानकारी दी कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि तमांग अपने आवास पर आराम कर रहे हैं और एसटीएनएम अस्पताल के चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल 12 और 13 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे, पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय स्तर की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। शाह जोधपुर में भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक में उद्घाटन भाषण देंगे।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते पांच सालों में जैसे माफिया राज का खात्मा कर प्रदेश को दंगामुक्त बनाया गया है. अब उसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू होगी. भ्रष्टाचारी कोई भी हो, जीरो टॉलरेंस के साथ उसकी सात पीढ़ियों की इकट्ठा की गई संपत्ति का अधिग्रहण किया जाएगा और उसका उपयोग गरीबों के हित में होगा. मुख्यमंत्री योगी वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनता से मुखातिब थे.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुलाकात की. कुमार की इस मुलाकात के सियासी मायने साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करना लगाए जा रहे हैं. दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और JDU नेता संजय झा भी मौजूद थे.

मंगलवार की सुबह गोला विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया है। वह सुबह पांच बजे अपने निवास से लखनऊ में पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। पार्टी के कद्दावर नेता एवं विधायक अरविंद गिरी के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। विधायक के मोहल्ला तीर्थ शिव मंदिर के निकट आवास और फार्म हाउस पर शुभचिंतकों का ताता लगा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब पचास मिनट तक मुलाकात हुई. बिहार में कांग्रेस समर्थित महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार और राहुल गांधी की ये पहली मुलाकात थी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद बाहर निकले सीएम नीतीश ने मीडिया से कोई बात नहीं की.