Browsing: सीएम

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम यहां के लोगों को गारंटी दे रहे हैं कि हम सभी गुजरातियों को मुफ्त और सर्वोत्तम स्वास्थ्य उपचार प्रदान करेंगे.मोहल्ला क्लीनिक की तरह शहरों और गांवों में भी स्वास्थ्य क्लीनिक खोले जाएंगे.

बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव किया गया है. पथराव में काफिले की कई गाड़ियों का शीशा टूट गया है. हालांकि अच्छी बात यह रही कि गाड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं थे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन बिरन सिंह से उनके लुवांगशांगबम निवास पर ब्रेकफास्ट पर मुलाकात की।
बीरेन सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट की हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. सीएम के हेलिकॉप्टर को बिहार के गया में आपातस्थिति में उतारना पड़ा. बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को उतारना पड़ा. मालूम हो कि सीएम नीतीश कुमार का गया, जहानाबाद, अरवल समेत अन्य जिलों में हवाई दौरा था.

एक पत्नी और बेटी की उम्मीद तब सफल हो गई, जब 38 साल बाद शियाचिन में तैनात एक सैनिक का शव उनके घर पहुंचा। साल 1984 ऑपरेशन मेघदूत के दौरान एलएनके दिवंगत चंद्रशेखर शहीद हो गए थे। लेकिन, उनका शव नहीं बरामद हो सका। जिसके बाद भारतीय सेना के एक गश्ती दल ने एलएनके (दिवंगत) चंद्र शेखर का शव बरामद किया।

राजनीति में नेताओं का दल बदल का कार्यक्रम करना कुछ नई बात नही है लेकिन जब लालू के पटना आने की खबर सुनकर नीतीश कुमार उनके लिए लाल गुलाब लेकर मिलने पहुंचे तो राजद सुप्रिमों ने उनसे पार्टी ना छोड़ने की बात कही। जी हां बिहार में बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद लालू दिल्ली से बुधवार की शाम को लालू दिल्ली से पटना पहुंचे।

“प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से नागरिकों और सरकार को नजदीक लाने” के विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन 18-19 अगस्त, 2022 को ईटानगर में आयोजित किया जाएगा। प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत विभाग क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से कर रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और देश के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की स्मृति को ‘स्थाई’ रूप से सहेजने के लिए प्रदेश में स्मारक बनाने की घोषणा की।

भाजपा का साथ छोड़कर बिहार में सात पार्टियों का महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले सीएम नीतीश कुमार को लेकर भाजपा नेता कई तरह के आरोप लगा रहे हैं. नेताओं का कहना है कि पीएम पद का ख्वाब देखनेवाले नीतीश कुमार ने इसीलिए बिहार में एनडीए का साथ छोड़कर एक बार फिर से महागठबंधन का हाथ थाम लिया है.

बिहार में आठवीं दफा मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने बताने की कोशिश की कि आखिर क्यों उन्होंने राजद का हाथ थामा। अपनी सफाई के साथ-साथ वह पीएम मोदी को निशाना बनाते भी दिखे। उन्होंने मीडिया को कहा कि 2014 में जो आए, क्या वो 2024 के आगे तक रह पाएँगे या नहीं।