Browsing: सोनिया गांधी
राहुल ने बांधे सोनिया गांधी के जूतों के फीते तो सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, लोग बोले- मोदी करें तो ‘स्टंट’, कांग्रेस करे तो ‘प्यार’ कैसे?
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को कर्नाटक के मांड्या में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शामिल हुईं और राहुल गांधी तथा अन्य ‘भारत यात्रियों’ के साथ पदयात्रा की. सोनिया ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा की शुरुआत की. वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं.
खड़गे के भाग्य से कैसे छींका टूटा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से नई दिल्ली में 10 जनपथ पर मुलाकात की। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने ऐलान किया कि वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। अशोक गहलोत इधर कई दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार के रूप में चर्चा में थे।
राजस्थान में गहलोत-पायलट के बीच तकरार जारी है। गहलोत किसी भी हाल में सचिन पायलट को सीएम की कुर्सी सौंपने के मूड में नहीं है। लेकिन पार्टी शीर्ष नेतृत्व पायलट के साथ खड़ी है। यही कारण है कि अब राजस्थान में गहलोत बनाम आलाकमान के बीच तकरार की स्थिति बन गई है।
राजस्थान में कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा है कि शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर कल हुई पार्टी विधायकों की बैठक अनुशासन के खिलाफ है। आज जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विधायकों ने क्या वास्तव में त्यागपत्र दिया है और इस्तीफा देने वाले कितने विधायक हैं।
2024 के आम चुनावों से पहले नए राजनीतिक समीकरणों के बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) के नेता नीतीश कुमार विपक्ष को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।
कांग्रेस के अनुसार, सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार को इटली में उनके घर पर निधन हो गया और रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
देश में एक के बाद एक कांग्रेस के दिग्गज कांग्रेस का हाथ छोड़ते जा रहे है ऐसा लगता है कि पार्टी की नईया अब डूबने वाली ही है। जी हां जहां अभी एक तरफ कांग्रेस में पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव होना बाकी है वहीं कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी को हाथ एक झटके में छोड़ दिया। हाल ही में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में पार्टी के अहम पद से भी इस्तीफा दिया था।
जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र में जयवीर शेरगिल ने लिखा, ‘मुझे यह कहते हुए दुख होता है कि निर्णय लेना अब जनता और देश के हितों के लिए नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है जो चापलूसी में लिप्त हैं और लगातार ज़मीनी हकीकत की अनदेखी करते हैं.’