Browsing: हाईकोर्ट

शिवसेना के उद्धव ठाकरे नीत खेमे ने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न का उपयोग करने पर पाबंदी लगाए जाने के भारत निर्वाचन आयोग के आदेश को रद्द करने की मांग करते हुए सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. वहीं, शिवसेना ने सोमवार को कहा कि वह कभी नहीं बुझने वाली मशाल है और पार्टी का नाम एवं चुनाव चिह्न के उपयोग पर रोक लगाने के निर्वाचन आयोग के फैसले के बाद भी वह वापसी करेगी.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के दो मुख्य न्यायाधीशों के स्थानांतरण और तीन न्यायाधीशों को तीन उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है।

एलजी बनाम दिल्ली सरकार की लड़ाई में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने आप की तरफ से दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयानों और पोस्ट को हटाने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने उपराज्यपाल के पक्ष में अंतरिम आदेश जारी किया है.

कोलकाता की सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़पों के बीच, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के गृह सचिव से रिपोर्ट मांगी है। हाईकोर्ट ने हिंसक प्रदर्शन को लेकर 19 सितंबर तक रिपोर्ट देने को कहा है।

बीजेपी लीडर सोनाली फोगाट के घर वालों ने उनकी मौत की जांच को लेकर असंतोष जाहिर किया है। फोगाट फैमिली का कहना है कि वे गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। इस केस की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। इसके लिए वे गोवा हाई कोर्ट से संपर्क करेंगे। फोगाट के परिवार वालों की यह मांग ऐसे वक्त सामने आई है जब गोवा पुलिस हिसार में बीते चार दिनों में जांच-पड़ताल में लगी हुई है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ओबीसी की 18 जातियों को एससी (SC) में शामिल करने के नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया है. यह नोटिफिकेशन अखिलेश यादव की समाजवाद पार्टी की सरकार में जारी हुआ था. OBC की जिन 18 जातियों पर यह फैसला आया है, उनमें मझवार, कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, कुम्हार, प्रजापति, धीवर, बिंद, भर, राजभर, धीमान, बाथम, तुरहा गोडिया, मांझी और मछुआ शामिल हैं.

गुरदासपुर व पठानकोट सीमा से लगते अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाते हुए पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार से उपरोक्त मामले में दोबारा उत्तर देने को कहा है। गौतरलब है कि सीमा सुरक्षा बल द्वारा अवैध खनन की याचिका पर सुनवाई के दौरान बीएसएफ ने एक रिपोर्ट देकर दावा किया है कि अवैध खनन अंतरराष्ट्रीय सीमा के लिए चिंता का विषय है। बेलगाम खनन के कारण सीमा के पास कई बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और नदी अपना रुख बदल रही है, जो सीमा पर की गई तारबंदी के लिए नुकसानदायक है।

समग्र समाचार सेवा रांची, 24 जून। झारखंड उच्च न्यायालय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और लाभ के पद के मामलों की…

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 3जून। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एयरपोर्ट और प्लेन में फेस मास्क को सख्ती से लागू करने का आदेश जारी कर…

समग्र समाचार सेवा लखनऊ, 12 मई। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने आगरा के ताजमहल में बंद पड़े 22 कमरों को खुलवाने की मांग वाली याचिका…