Browsing: हेमंत सोरेन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शनिवार सुबह करीब 11 बजे कोलकाता में पश्चिम बंगाल सचिवालय में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू हुई. अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के उनके समकक्ष हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और ओडिशा के कैबिनेट मंत्री प्रदीप अमात बैठक में शामिल हुए.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं. पत्रकारों से बातचीत करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि जब से एजेंसी जांच कर रही है, जो आरोप लगे हैं वो कहीं से संभव प्रतीत नहीं होते. कहीं न कहीं एजेंसियों को जांच करने के बाद भी कोई ठोस निर्णय या ठोस आरोप लगाना चाहिए.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को घोषणा की कि प्रदेश के सूखाग्रस्त 226 प्रखंडों में लगभग 31 लाख किसान परिवारों को सूखा राहत हेतु 3,500 रुपए की राशि तत्काल उपलब्ध करायी जाएगी.

झारखंड में जारी सियासी उठापटक के बीच आज हेमंत सोरेन सरकार ने एक दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया। इस सत्र में सरकार ने सदन मे विश्वास प्रस्ताव पेश किया जिसपर चर्चा की गई। सरकार ने पहले ध्वनि मत से सदन में बहुमत साबित किया। इसके बाद मत विभाजन के जरिए सरकार के पश्र में 48 जबकि विपक्ष में शून्य वोट पड़े।

खनन लीज मामले में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने अपना फैसला सुना दिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में राज्यपाल ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा कर दी है। हालांकि राजभवन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अब राज्यपाल इसकी जानकारी चुनाव आयोग को देंगे।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेमप्रकाश को ED ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है। अवैध खनन मामले में पीएमएलए के तहत उनकी गिरफ्तारी हुई है। प्रेमप्रकाश के घर से दो ए के 47 राइफल्स और साठ जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। दरअसल, झारखंड में ED को कल छापेमारी में बड़ी बरामदगी हुई।

समग्र समाचार सेवा रांची, 8जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक प्रतिनिधि…