Browsing: हेल्थ मिनिस्टर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने उन्हें अपनी यात्रा के दौरान कोरोना को लेकर जारी मानदंडों का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक चिट्ठी लिखी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि सरकार की तरफ से क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ जिस स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है और लोगों की इसमें जिस तरह की भागीदारी हुई है, उसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि देश 2025 के आखिर तक इस बीमारी से मुक्त हो जाएगा.