Browsing: 126 नियुक्तियों
सरकार ने कल रात उच्च न्यायालयों के लिए 37 नए न्यायाधीश नियुक्त किये। ये नियुक्तियां शुक्रवार को विभिन्न उच्च न्यायालयों में 26 न्यायाधीशों की नियुक्ति की श्रृंखला में है। इस वर्ष यानि 2022 में सरकार द्वारा पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में अन्य 11 न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना के साथ, अब तक देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में 138 नियुक्तियां की गई हैं, इस प्रकार इसने 2016 में उच्च न्यायालयों के लिए हुई कुल 126 नियुक्तियों के अपने पहले के रिकॉर्ड को पार कर लिया है।
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.