Browsing: 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार देर रात 15 भारतीय पुल‍िस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए. इनमें 12 आईपीएस अधिकारियों को सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) से अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) बनाया गया है. सामने आई लिस्ट के मुताबिक 2018 बैच के आईपीएस साद मियां खां को बरेली से गौतमबुद्धनगर में तैनात किया गया है.