Browsing: 19-20 September Visit to Egypt

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिनांक 19-20 सितंबर तक मिस्र की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह रक्षा और रक्षा उत्पादन मंत्री, जनरल मोहम्मद जकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों मंत्री द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे, सेना से सेना के संबंधों को गति देने के लिए नई शुरुआत करेंगे और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को गहरा करने पर ध्यान देंगे।