Browsing: 2 सितंबर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो सूर्य के अध्‍ययन के लिए पहली अंतरिक्ष आधारित भारतीय वेधशाला आदित्‍य एल-1 को शनिवार को दिन में 11 बजकर 50 मिनट पर आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित करेगा।

नारियल विकास बोर्ड 2 सितंबर को 24वें विश्व नारियल दिवस पर समारोह आयोजित कर रहा है। इस वर्ष का मुख्य विषय है- खुशहाल भविष्य और जीवन के लिए नारियल की खेती करें। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस समारोह का उद्घाटन जूनागढ़ (गुजरात) में करेंगे। इस दौरान तोमर बहुमाली भवन, जूनागढ़ में बोर्ड के राज्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे और बोर्ड के राष्ट्रीय पुरस्कारों एवं निर्यात उत्कृष्टतता पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा करेंगे।