Browsing: 2020 batch

विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में सहायक सचिवों के रूप में प्रतिनियुक्त 2020 बैच के 175 आईएएस अधिकारियों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।अधिकारियों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि सिविल सेवकों के रूप में, भारत को ज्ञान, आपूर्ति-श्रृंखला, नवाचार, प्रौद्योगिकी-विकास और विभिन्न अन्य क्षेत्रों के वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।