Browsing: 2023
वर्ष 2023 का नौसेना कमांडरों का प्रथम सम्मेलन 06 मार्च, 2023 को शुरू होगा। यह सम्मेलन नौसेना कमांडरों के लिए सैन्य-रणनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करने के एक प्लेटफार्म के साथ-साथ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए एक संस्थागत मंच के रूप में कार्य करता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 मार्च, 2023 को सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान’ पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे।
भारतीय रेलवे ने भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक रेलगाड़ी द्वारा भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों की यात्रा को कवर करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए भ्रमण कार्यक्रम “नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी: बियॉन्ड गुवाहाटी” को संचालित करने का निर्णय लिया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 प्रदान किया और जल शक्ति अभियान: कैच द रेन -2023 का शुभारंभ किया।
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 4 मार्च, 2023 को झारखंड में सरायकेला जिले के काशी साहू कॉलेज में ऑटोमोटिव कौशल विकास परिषद (एएसडीसी) द्वारा आयोजित अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला (जॉब फेयर) में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इसका शुभारंभ करेंगे।
स्वास्थ्य क्षेत्र और विशेष रूप से कोविड प्रबंधन में प्रयासों को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को पोर्टर पुरस्कार 2023 प्राप्त हुआ है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 2 मार्च, 2023 को प्रात: 10:30 बजे संसद के केन्द्रीय कक्ष, नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) के चौथे संस्करण के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।
पर्यटन मंत्रालय ने रियल स्पोर्ट्स इंडिया के साथ मिलकर स्थानीय प्रशासन, अमेज़िंग भद्रवाह टूरिज़्म एसोसियेशन (आबटा) के सहयोग से 26 फरवरी, 2023 को जम्मू के भद्रवाह में स्नो-मैराथन का आयोजन किया।
आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, पशुपालन और डेयरी विभाग ने आकांक्षी जिलों में 4000 ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन करके सामान्य जन सेवा केन्द्र नेटवर्क के माध्यम से उद्यमशीलता और विभाग की अन्य लाभार्थी-केन्द्रित योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने भारत के राजपत्र में अधिसूचित खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य उत्पाद मानक और खाद्य योजक) द्वितीय संशोधन विनियम, 2023 के माध्यम से बाजरा (मिलेट्स) के लिए एक व्यापक समूह मानक तय किया है और इसे 1 सितंबर, 2023 से लागू किया जाएगा।