Browsing: 3rd Global Artificial Intelligence Summit

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि अगर भारत वास्तव में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की आकांक्षा रखता है, जैसाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त, 2022 को अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में कहा था, तो कृत्रिम बुद्धिमत्ता देश को उस गंतव्य तक पहुंचाने तथा देश के प्रत्येक नागरिक के लिए समृद्धि लाने में सहायता करेगी।