Browsing: 5जी
फिनलैंड के शिक्षा व संस्कृति मंत्री पेट्री होंकोनेन ने आज नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। इसका उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी व नवाचार (एसटीआई) के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाना है।
संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि दूरसंचार, डिजिटल इंडिया का द्वार है और बदलाव के दौर में आज मजबूत दूरसंचार क्षेत्र की जरूरत है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने घोषणा की कि 7 नई पीएलआई योजनाएं जो मूल कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें अभी मंजूरी दी गई है। उन्होंने भारत में विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक नए तकनीकी युग की शुरुआत करते हुए, आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस का भी उद्घाटन किया और इस अवसर पर आईएमसी प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।