Browsing: a painful accident
केरल के पालक्काड जिले के वडक्कांचेरि में एक प्राइवेट टूरिस्ट बस और केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस के बीच टक्कर होने से पांच छात्रों समेत नौ लोगों की मौत हो गई. वडक्कांचेरि थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ. पुलिस ने बताया कि हादसे में करीब 40 लोग घायल भी हुए हैं.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आज बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. बताया गया कि सुबह जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में शारदा नदी के पास दर्जनों यात्रियों को लेकर जा रही निजी बस और ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई.
समग्र समाचार सेवा मथुरा, 3 दिसंबर। मथुरा जनपद के यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह भीषण हादसा हुआ जिसमें मध्य प्रदेश के तीन पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों…