Browsing: AAP

मध्य प्रदेश में 46 नगरीय निकायों के लिए मतगणना शुरू हो गई है. 18 जिलों के 17 नगर पालिका और 29 नगर परिषद के लिए मतगणना चल रही है. रूझान आने शुरू हो गए हैं. सिंगरौली जिले के नवगठित नगर परिषद सरई और बरगवां में बीजेपी आगे चल रही है.

एलजी बनाम दिल्ली सरकार की लड़ाई में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने आप की तरफ से दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयानों और पोस्ट को हटाने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने उपराज्यपाल के पक्ष में अंतरिम आदेश जारी किया है.

दिल्ली के आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) के एमसीडी चुनाव प्रभारी और विधायक दुर्गेश पाठक सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुख्यालय पहुंचे। दुर्गेश पाठक सुबह करीब साढ़े दस बजे ईडी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने एंट्री रजिस्टर पर दस्तखत किए और बिल्डिंग के अंदर चले गए।

गुजरात में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले लुभावने वादों की झड़ी लगाने के बाद सवाल यह उठने लगा है कि क्या राज्य में सत्तारूढ़ BJP भी मतदाताओं को रिझाने और सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए ऐसी ही कुछ रियायतों की घोषणा करेगी.

करीब 56 सेवानिवृत्त आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और आईआरएस अधिकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी (आप) पर सिविल सेवकों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए उसकी मान्यता वापस लेने का अनुरोध किया है.

दिल्ली में कथित शराब नीति घोटाले में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। भाजपा ने पूरी तरह से आप सरकार को गिराने का मुड बना लिया है। ऐसा लगता है कि अब आप सरकार के बचने की कोई उम्मीद नही है। बीजेपी ने गुरुवार को शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए एक एक स्टिंग जारी किया है। कथित तौर पर यह स्टिंग शराब घोटाले में आरोपी नंबर-9 अमित अरोड़ा का है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पंजाब में आप सरकार अग्निपथ योजना का अग्निपथ भर्ती अभियान के दौरान पूरा समर्थन करेगी।

जरात विधानसभा चुनाव में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचे हैं. सभी पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रहीं हैं. कांग्रेस और भाजपा यहां पर परंपरागत रूप से प्रतिद्वंद्वी पार्टियां हैं. हालांकि, पहली बार आम आदमी पार्टी इसे त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सियासी गुरू कहे जाने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली सरकार की शराब नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर दिल्ली में शराब की दुकानों को बंद करने को कहा है. उन्होंने शराब की दुकाने खोले जाने को लेकर केजरीवाल के आचरण पर भी सवाल उठाया है.