Browsing: accused of harassment

झारखंड में घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के आरोप में बीजेपी से निलंबित नेता सीमा पात्रा को अब रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि सीमा पात्रा को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सीमा पात्रा पर उनकी घरेलू सहायिका के साथ 8 सालों तक टॉर्चर करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पिछले 8 सालों से सीमा के घर दिव्यांग लड़की काम कर रही थी।