Browsing: action
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला की भी विधायकी चली गई है. अब्दुल्ला आजम के खिलाफ यह कार्रवाई उन्हें छजलैट केस में मिली 2 साल की सजा के बाद हुई है.
फ्लाइट में दिन भर बढ़ रहे लड़ाई व पेशाब कांड को लेकर एयर इंडिया हरकत में आई है। गत महीनों पेशाब कांड आरोपी शंकर मिश्रा पर एयरलाइन ने एक्शन लिया है। एयरलाइन द्वारा आरोपी शंकर मिश्रा को 4 महीने के लिए बैन कर दिया गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक के दूसरे दिन प्रेस को संबोधित किया। जिसमें शुरुआत में उन्होंने कहा कि कल बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पारित हुआ था। उन्होने बताया कि पहली पारी में सामाजिक-आर्थिक संकल्प पत्र अभी पारित हो रहा है।
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि कांग्रेस विधायक द्वारा पिस्टल लहराने के मामले में अनूपपुर पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कुछ देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में अधिकारी खुद यहां के सभी सरकारी अस्पतालों का दौरा करेंगे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उनकी तैयारियों का जायजा लेंगे. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.
जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि ‘आतंकी इकोसिस्टम’ का समर्थन करने वालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. मीडिया कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा, जम्मू-कश्मीर में जो भी आतंकी इकोसिस्टम का समर्थन करता है, उसे कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.
केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 2021 में अभियोजन की मंजूरी के 248 मामलों सहित 2724 भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा शाम चार बजे दी गई एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को 410 दर्ज किया गया। दिल्ली के समग्र एक्यूआई में इस अचानक वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत कार्रवाई शुरू करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप-समिति ने आज एक आपातकालीन बैठक की।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के एक सांसद की टिप्पणी पर सदन में आपत्ति जताई है. ओम बिरला ने कहा कि अगर सदस्य सदन के भीतर जाति और धर्म के आधार पर चर्चा करेंगे तो आसन को कार्रवाई करनी पड़ेगी. दरअसल, कांग्रेस सदस्य रेवंत रेड्डी ने प्रश्नकाल के दौरान वित्त मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारण की एक टिप्पणी को लेकर जाति के संदर्भ में कुछ कहा था.
12 करोड़ रुपए रंगदारी वसूलने के आरोप के बाद तिहाड़ जेल से हटाए गए तत्कालीन डीजी संदीप गोयल की पोल खुल गई है.
आईपीएस के 1989 बैच के अफसर संदीप गोयल की अब जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ सांठगांठ/ मिलीभगत का भी पर्दाफाश हुआ है.