Browsing: Agriculture Minister
राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन (एनएमएनएफ) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) की पहली बैठक 3नवंबर को कृषि भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्री तोमर ने एनएमएनएफ के पोर्टल का लोकार्पण किया।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय 1 नवंबर 2022 को महाराष्ट्र के वॉम्निकॉम, पुणे में “भारत में बागवानी मूल्य श्रृंखला का विस्तार – संभावनाएं और अवसर” कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि और किसान मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि होंगे।
राजस्थान में खेत में कटाई के बाद सुखाने के लिए रखी फसल बरसात से खराब होने पर भी बीमा क्लेम मिल सकेगा और इसकेे लिए 72 घंटे में सूचना देनी होगी। यह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नुकसान की भरपाई हो सकेगी। इसके लिए प्रभावित किसान को 72 घंटे के भीतर खराबे की सूचना संबंधित जिले में कार्यरत बीमा कंपनी को देनी होगी।
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना त्यागपत्र सरकार को सौंप दिया है. इसकी जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के बिहार अध्यक्ष और सुधाकर के पिता जगदानंद सिंह दी है. जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में हर किसी को किसानों और उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़े होने की जरूरत है.उन्होंने बताया कि कृषि उत्पाद विपणन समिति अधिनियम ने राज्य के किसानों को तबाह कर दिया है. मंडी कानून के विरोध में कृषि मंत्री ने इस्तीफा दिया है.
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर,भारत के प्रस्ताव का 72 देशों द्वारा समर्थन करने के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष घोषित किया है।इसके उपलक्ष में कृषि विज्ञान वि.वि.,रायचूरव नाबार्डनेकृषि एवं सम्बद्ध विभागों के सहयोग से दो दिनी मिलेट कॉन्क्लेवआयोजित की। इसमें पोषक-अनाज उत्पादनएवंमूल्यवर्धन से संबंधित मुद्दों पर किसानों, एफपीओ, उद्यमियों, कृषि-स्टार्टअप, निवेशकों, निर्यातकों, कृषि वैज्ञानिकों, नाबार्ड एवं लीड बैंक तथा विकास विभागोंके साथ चर्चा की गई।
देश के पशुधन के लिए बड़ी राहत प्रदान करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज पशुओं को लम्पी स्किन रोग से बचाव हेतु स्वदेशी वैक्सीन (लम्पी- प्रो वैक-इंड) लांच की। यह वैक्सीन राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार (हरियाणा) ने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर (बरेली) के सहयोग से बनाई है।
चंदौली (उत्तर प्रदेश) में इंडो-इजरायल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल शिलान्यास किया। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि खेती को उन्नत बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार मिलकर चौतरफा काम कर रही हैं।
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 22जुलाई। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि आजादी के बाद पहली बार किसान को…
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 24 जून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि विकास की जब बात हो…
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 18जून। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का वर्चुअल शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह…