Browsing: AIIMS

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में सभी नए एम्स के केंद्रीय संस्थान निकाय (सीआईबी) की 6वीं बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार, सांसद डॉ. अनिल जैन व श्री रमेश बिधूड़ी और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी.के. पॉल भी थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज एम्स बीबीनगर की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) सेवाओं का उद्घाटन किया और वीडियो विशेषज्ञ परामर्श के रीयल टाइम व्यावहारिक प्रदर्शन का अवलोकन किया।

दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कंप्यूटर सर्वर पर हमला चीनी हैकरों द्वारा किया गया था. एक वरिष्ठ सरकारी सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पांच सर्वरों में डेटा को अब वापस रिट्रीव कर लिया गया है.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एम्स नागपुर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने नागपुर एम्स परियोजना मॉडल का निरीक्षण भी किया और इस अवसर पर प्रदर्शित माइलस्टोन प्रदर्शनी गैलरी का अवलोकन किया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पर साइबर अत्यंत घातक साइबर हमले का मामला आज संसद में उठा और सरकार ने देश के सभी महत्वपूर्ण संस्थानों की साइबर सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

दिल्ली AIIMS के सर्वर पर साइबर हमले के बाद हैकर्स ने अब भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की वेबसाइट को हैक करने की कोशिश की है. हालांकि हैकर्स की कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक भारत सरकार के शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान ICMR की वेबसाइट पर एक दिन में 6000 बार साइबर अटैक किये गए.

दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के हैकिंग हमले का शिकार होने के बाद, जहां चीनी संलिप्तता का संदेह है, वहीं राष्ट्रीय राजधानी में एक और शीर्ष अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल भी इसकी चपेट में आ गया है. हालांकि, सफदरजंग अस्पताल पर हैकिंग का हमला उतना गंभीर नहीं है जितना एम्स-दिल्ली को सामना करना पड़ा और डेटा लीक होने की संभावना कम है क्योंकि अस्पताल का अधिकांश काम मैनुअल मोड पर चलता है.

वरिष्ठ अलगाववादी नेता और दिवंगत सैयद अली गिलानी के दामाद अल्ताफ अहमद शाह का मंगलवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि तिहाड़ जेल में कैद के दौरान वह गुर्दे के कैंसर से पीड़ित थे, जहां से उन्हें पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल और बाद में इलाज के लिए एम्स में स्थानांतरित किया गया था।

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरूवार को कहा, “एक ऐसे देश में जहां स्वास्थ्य को दुनिया भर में एक सेवा के रूप में देखा जाता है और डॉक्‍टरों को जीवन रक्षक माना जाता है, इसी तरह हम अंग दान करके “सेवा भाव” पैदा कर सकते हैं और अपने देशवासियों को नेत्रदान तथा अंग दान का बोध करा सकते हैं।” अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में 37 वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के दौरान आयोजित समारोह में डॉ. मांडविया ने यह बात कही।