Browsing: Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को सपा में आने और मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया है. अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में दो डिप्टी सीएम घूम रहे हैं. ये लोगों मौके की तलाश में हैं कब मुख्यमंत्री बनें.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी एवं इस सीट से पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव के साथ बृहस्पतिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख एवं अपने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात की .

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने एक शख्स के आरोप के हवाले से कहा है कि अयोध्या जिले में जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनाया गया है और अब मुख्‍यमंत्री जी बताएं कि ऐसे भूमाफिया पर वो कार्रवाई करेंगे या दिल्ली से विशेष दस्ता आएगा.

उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र के दूसरे दिन हंगामे के साथ शुरू हुई कार्यवाही के बाद सत्तारूढ़ और विपक्ष के बीच सवाल जवाब हुए. सदन के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठाए जिसका जवाब नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया. हालांकि, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश नेता सदन मुख्यमंत्री योगी के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और सदन से वॉकआउट कर लिया.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के बर्ताव पर सवाल खड़ा करते हुए आरोप लगाया है कि वह चाहते हैं कि उनका परिवार एक साथ नहीं रहे, इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश यादव की पैदल यात्रा को नौटंकी बताय़ा है. विधानसभा चुनावों के दौरान अखिलेश को उत्तर प्रदेश का भविष्य बताने वाले राजभर इन दिनों खासे नाराज चल रहे हैं.

यूपी के मथुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे स्टेशन से गायब हुआ बच्चा बीजेपी नेता के घर मिला। जी हां यह बच्चा स्टेशन से मां की गोद से उठाया गया था हालांकि बीजेपी नेता का कहना है कि यह बच्चा उन्होंने एक लाख 80 हजार नें खरीदा है।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणी विवादों का सबब बन गई है. बीजेपी से नाता तोड़ अन्य दलों के समर्थन से नई सरकार बनाने पर विजयवर्गीय ने नीतीश की तुलना ‘विदेशी महिलाओं’ से की. अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उनकी टिप्पणी पर एतराज जताया है. 

समग्र समाचार सेवा लखनऊ, 8जुलाई। वर्तमान समय बहुत पार्टी उभर कर सामने आई है। यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद एक के बाद एक…

समग्र समाचार सेवा लखनऊ, 3जुलाई। यूपी विधानसभा चुनाव-2022, रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के बाद आज अखिलेश यादव ने बड़ा ऐक्‍शन…

समग्र समाचार सेवा लखनऊ, 26मई। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने आपा खो दिया और सदन की गरिमा…