Browsing: allegation

आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया ने आरोप लगाया कि गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होने पर इसकी अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उन्हें धमकाया और अभद्र व्यवहार किया. इटालिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आयोग के समक्ष पेश हुए थे.

दिल्ली की एक अदालत ने आज यानी शुक्रवार 30 सितंबर को देशद्रोह से जुड़े मामले में शरजील इमाम को 31 महीने पर जमानत दे दी. शरजील इमाम पर साल 2019 में सीएए-एनआरसी विरोध प्रदर्शन के दौरान जामिया क्षेत्र में भड़काऊ भाषण देने का आरोप था. पिछले 31 महीने से शरजील इमाम हिरासत में था.

झारखंड के दुमका जिले के सरियाहाट थाना क्षेत्र के असवारी गांव में जादू टोना करने के आरोप में 3 महिलाओं सहित एक परिवार के 4 सदस्यों की जमकर पिटाई की गई और फिर उनके मुंह में जबरन मानव मल का सेवन करने के लिए मजबूर किया गया. सरायहाट के पुलिस निरीक्षक ने बताया की एक परिवार के चार सदस्यों को लोहे की गर्म छड़ से पिटाई की गई और हैवानियत की हद पार की गई.

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने दिल्‍ली जल बोर्ड, एक बैंक और निजी कंपनी के खिलाफ पानी बिल में 20 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने एक शख्स के आरोप के हवाले से कहा है कि अयोध्या जिले में जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनाया गया है और अब मुख्‍यमंत्री जी बताएं कि ऐसे भूमाफिया पर वो कार्रवाई करेंगे या दिल्ली से विशेष दस्ता आएगा.

जरात विधानसभा चुनाव में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचे हैं. सभी पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रहीं हैं. कांग्रेस और भाजपा यहां पर परंपरागत रूप से प्रतिद्वंद्वी पार्टियां हैं. हालांकि, पहली बार आम आदमी पार्टी इसे त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है.

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के महासचिव कमरुल इस्लाम चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसकी वजह पिछले कुछ महीनों के दौरान कांग्रेस के दिशाहीन और भ्रमित नेतृत्व को बताया है।

तमिलनाडु में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेस कर बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. कन्याकुमारी में उन्होंने कहा कि देश के सभी संस्थान अब भाजपा के नियंत्रण में हैं और उनका विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. हम अब एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं. अब यह लड़ाई भारतीय राज्यों की संरचना और विपक्ष के बीच है. उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति और संगठन की अपनी विचारधारा होती है.

कांग्रेस का बुरा समय चल रहा है। एक के बाद एक नेता पार्टी के टाटा- बॉय बॉय बोल कर दरकिनार हो रहे है। तेलंगाना में भी कुछ ऐसा ही हुआ। दो बार के पूर्व राज्यसभा सदस्य एमए खान ने आज कांग्रेस छोड़ दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर से फिर खड़ी करने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं।

कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर किए गए अपमानजनक बयान के लिए लिखित माफी मांग ली है। बता दें कि इसके पहले उन्होंने अपने सफाई में कहा था कि उनकी जुबान फिसल गई थी और उन्होंने राष्ट्रपति की जगह राष्ट्रपत्नी का संबोधन किया था। अब किया इसके लिए उन्हें फांसी पर चढ़ा देंगे।