Browsing: Amit Shah
अमित शाह ने सदन के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस विषय को राजनीतिक रंग देने की जगह एक समस्या के नाते सदन ने बहुत गंभीरता से लिया है और सभी सदस्यों ने इस बात को स्वीकार किया है कि यह एक बेहद गंभीर समस्या है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शनिवार सुबह करीब 11 बजे कोलकाता में पश्चिम बंगाल सचिवालय में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू हुई. अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के उनके समकक्ष हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और ओडिशा के कैबिनेट मंत्री प्रदीप अमात बैठक में शामिल हुए.
एक महीने तक चले काशी तमिल संगमम का शुक्रवार को भव्य आयोजन के साथ समापन हो गया। एम्फीथिएटर बीएचयू के मुक्ताकाशी प्रांगण में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में श्री अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
श्री शाह ने कहा कि जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है उसी समय प्रमुख स्वामी महाराज का शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है जिसकी शुरुआत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और महंत स्वामी के हाथों से हुई।
महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद पर आज केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ नई दिल्ली में बैठक की। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक में दोनों मुख्यमंत्रियों ने सकारात्मक अप्रोच रखी और इस बात पर सहमति बनी कि लोकतंत्र में विवाद का समाधान केवल संविधान-सम्मत मार्ग से हो सकता है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि जब तक देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है तब तक कोई एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता। अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की पृष्ठभूमि में उन्होंने यह बात कही।
राकांपा नेता अमोल कोल्हे ने शुक्रवार को कहा कि गृह मंत्री अमित शाह 14 दिसंबर को महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे और दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव कम करेंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। संसद भवन में शाह से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और इसलिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर गृह मंत्री से मुलाकात की।
12 करोड़ रुपए रंगदारी वसूलने के आरोप के बाद तिहाड़ जेल से हटाए गए तत्कालीन डीजी संदीप गोयल की पोल खुल गई है.
आईपीएस के 1989 बैच के अफसर संदीप गोयल की अब जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ सांठगांठ/ मिलीभगत का भी पर्दाफाश हुआ है.
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में श्री लचित बोरफुकन की 400वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा और केन्द्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.