Browsing: Ankita

उत्तराखंड के ऋषिकेश में चिल्ला नहर से अंकिता भंडारी का शव बरामद कर लिया गया है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी है. सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए हैं.

झारखंड के दुमका में लड़की को जिंदा जलाकर मारने के आरोपी के खिलाफ अब पोक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. आज गुरुवार को पुलिस ने ये जानकारी दी. दरअसल बाल कल्याण समिति ने आरोपी शाहरुख के खिलाफ POCSO एक्ट की धाराएं जोड़नें की सिफारिश की थी.