Browsing: Anusuiya Uikey

23 मार्च गुरूवार को राजभवन मणिपुर में राज्यपाल अनुसुईया उइके जी से डा उमेश मिश्रा, अध्यक्ष निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग छत्तीसगढ द्वारा सौजन्य भेंट की।

माननीय सुश्री अनुसुईया उइके जी राज्यपाल मणिपुर ने शुक्रवार को इंफाल में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में “पर्यावरण और लचीली कृषि को पुनर्जीवित करने के लिए प्राकृतिक खेती“ पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

अनुसुईया उइके राज्यपाल मणिपुर ने असम राइफल्स द्वारा नार्थ-ईस्ट क्षेत्र के स्टूडेन्टस के लिए आयोजित नेशनल इन्टीग्रेशन टूर (राष्ट्रीय एकता यात्रा) के समापन समारोह में भाग लिया।

माननीय सुश्री अनुसुइया उइके राज्यपाल मणिपुर ने दिनांक 22 फरवरी 2023 को अपना कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत देश के यशस्वी एवं कर्मठ प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी से नई दिल्ली में भेंट की ।

राज्यपाल अनुसुइया उइके अतिरिक्त प्रभार वालें राज्यपालों को छोड़कर मणिपुर के 16वें राज्यपाल (नियमित) के रूप में हैं। उन्हें मणिपुर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने पद की शपथ दिलाई।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गुरू घासीदास जयंती पर देशवासियों को बधाई दी।
राज्यपाल ने ट्वीट कर लिखा, ” प्रदेश एवं समस्त देशवासियों को गुरू घासीदास जयंती की हार्दिक बधाई। शांति, समरसता एवं सद्भावना के प्रतीक, बाबा गुरू घासीदास जी ने समूचे मानव समाज को मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर सन्मार्ग दिखाया। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।”

राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने सौजन्य मुलाकात कर, ‘छत्तीसगढ़ में उच्चशिक्षा का विकास‘ पर गठित टास्कफोर्स के प्रतिवेदनों की प्रति सौंपी। प्रतिवेदन में शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों एवं भविष्य में सुधार हेतु अनुशंसाएं शामिल की गई हैं।

2 नवंबर को राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेश के प्रतिष्ठित पत्रकार रमेश नैयर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। श्री रमेश नैयर 83 वर्ष के थे।

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने 18 अक्टूबर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, विश्वविद्यालय के कुलपति श्री गिरीश चंदेल तथा प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।