Browsing: Approval

शिक्षा विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित नई शिक्षा नीति 2020 को आज केन्द्रीय कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। आज केन्द्रीय सरकार की कैबिनेट की स्वीकृति के बाद 36 साल बाद देश में नई शिक्षा नीति लागू हो गई।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सिलसिलेवार कई ट्वीट करके यह जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के अमेठी में अमेठी बाइपास (एनएच- 931) के पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन के निर्माण को 283.86 करोड़ रुपये के साथ मंजूरी दी गई है।

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी DCGI ने भारत बायोटेक की इंट्रानेजल ‘Five Arms’ कोविड-19 बूस्टर डोज को मंजूरी दे दी है. भारत में कोरोना के खिलाफ असरदार वैक्सीन Covaxin बनाने वाली भारत बायोटेक ने नाक से दी जाने वाली इस वैक्सीन को बनाया है.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई संसद द्वारा भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी दिए जाने पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथनी अल्बनीस को धन्यवाद दिया है।

दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने 2012 में रेप और हत्या के एक मामले में तीन दोषियों को बरी करने के खिलाफ दिल्ली सरकार द्वारा एक पुर्नविचार याचिका दायर करने की मंज़ूरी दे दी है. दिल्ली सरकार छावला गैंगरेप और मर्डर केस में 3 दोषियों की रिहाई और सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ पुर्नविचार याचिका दायर करेंगी.

मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी ने गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह को मीडिया कंपनी NDTV के अतिरिक्त 26 फीसदी शेयर खरीदने के लिए ओपन ऑफर की पेशकश को मंजूरी दे दी है। बता दें कि अदाणी समूह की खुली पेशकश 22 नवंबर से शुरू होगी और 5 दिसंबर को बंद होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग सिंह ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा हिमाचल प्रदेश में लगभग 2167.72 करोड़ रुपये की लागत से पांच बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेंद्र शेखावत जी का हार्दिक आभार प्रकट किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है।

देश की पहली नेजल वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है. अब इंजेक्शन के जरिए नहीं, नाक में बूंदों से कोरोना की वैक्सीन दी जा सकेगी. भारत बायोटेक के इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन के लिए डीसीजीआई (DCGI) से इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने ये जानकारी दी है.